दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

संभाग स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सहकारी समिति कर्मचारी संघ और ऑपरेटर संघ



चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से शुरू हुआ आंदोलन


बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के आह्वान पर संभाग स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल 3 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी चार प्रमुख लंबित मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।


यह हड़ताल छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 6685 रायपुर) से संबद्ध बिलासपुर संभाग के बैनर तले की जा रही है।


संघ की प्रमुख चार सूत्रीय मांगें इस प्रकार हैं —


1️⃣ वेतनमान व सुविधाएं:

मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश के 2058 सहकारी समिति कर्मचारियों को वेतनमान व अन्य सुविधाओं का लाभ दे। प्रत्येक समिति को प्रतिवर्ष ₹3-3 लाख प्रबंधकीय अनुदान राशि देने का आदेश शीघ्र जारी किया जाए।


2️⃣ सेवानियम 2018 में संशोधन:

सेवानियम 2018 में आंशिक संशोधन करते हुए पुनरीक्षित वेतनमान लागू किया जाए एवं 50% भर्ती समिति कर्मचारियों से की जाए।


3️⃣ धान खरीदी में हुए नुकसान की पूर्ति:

समर्थन मूल्य धान खरीदी वर्ष 2023-24 और 2024-25 में परिदान पश्चात हुई सुखत को पूर्ण रूप से मान्य किया जाए। साथ ही सुरक्षा व्यय, प्रासंगिक व्यय, कमीशन, खाद, बीज, उपभोक्ता, फसल बीमा आदि में 4 गुना वृद्धि कर राशन वितरण पर प्रति क्विंटल 500 ग्राम क्षति पूर्ति या ₹5000 प्रदान किया जाए।


4️⃣ कंप्यूटर ऑपरेटरों का नियमितिकरण:

धान खरीदी नीति वर्ष 2024-25 की कंडिका क्रमांक 11.3.3 के अनुसार आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त कर कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभागीय रूप से नियमित किया जाए।


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के हजारों समिति कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर लंबे समय से अपने हक की मांग कर रहे हैं, परंतु सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। अब यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता।


स्थान: बिलासपुर संभाग

📅 प्रारंभ: 3 नवंबर 2025

आयोजक: छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323