दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

जोगी कांग्रेसियों ने किरंदुल पहुँचे एनएमडीसी के सीएमडी का घेराव कर किया जमकर विरोध,

Edited By: Mithilesh Sahu
Updated: 12/01/2025 08:41:00 pm IST | 24CG NEWS


नागरनार स्टील प्लांट के विनिवेश के खिलाफ जताया रोष


रायपुर, 01 दिसंबर 2025: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कार्यकर्ताओं ने आज किरंदुल में एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के आगमन का जमकर विरोध किया और उनका घेराव कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के निर्देश पर किया गया।


इससे पूर्व, श्री अमित जोगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नागरनार स्टील प्लांट में सार्वजनिक हिस्सेदारी के विनिवेश के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे प्रधानमंत्री के पूर्व आश्वासन के सीधे उल्लंघन करार दिया था। उन्होंने इस प्रस्ताव को "छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला" बताया।


जगदलपुर संभागीय अध्यक्ष श्री नवीनत चाँद के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने एनएमडीसी सीएमडी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नागरनार प्लांट की संपत्ति, बैलाडिला खदानों के मूल्य और भविष्य के राजस्व की हानि को मिलाकर यह घोटाला अनुमानित 1.5 लाख करोड़ रुपये का है।


ज्ञापन में विनिवेश प्रक्रिया को तत्काल रोकने, सीएमडी से सार्वजनिक माफी की मांग करने और प्लांट को स्थायी सार्वजनिक इकाई घोषित करने की कानूनी गारंटी देने की मांग की गई है। साथ ही, इस मामले में तत्काल सीबीआई जांच की मांग की गई है।


पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वह राज्यव्यापी जन आंदोलन शुरू करेगी।

WhatsApp Share Facebook Share

← वापस होमपेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323