दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

परसाही के गोस्वामी परिवार में संगीतमई श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चर्तुथ दिवस के अवसर पर पहुंचे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया*



*कृष्ण जन्मोत्सव की पर निकली मनोहर झाकी*


*भागवत कथा जीवन को भवसागर से पार करती है,,,, दिलीप लहरिया*


सीपत,,,,,परसाही (धनियां)में गोस्वामी परिवार के यहां संगीतमई अमृत रूपी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बाल लीला का वर्णन वेदव्यास चित्रकूट के कथा वाचक पंडित श्रीकृष्ण गोपाल शास्त्री जी की मुखार वृंद से सुनने को मिला l चतुर्थ दिवस पर भागवत कथा सुनने मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया चित्रकांत श्रीवास प्रमोद जायसवाल पहुंचकर भगवान के श्री चरणों में प्रदेश की खुशहाली की कामना की l इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का महत्व अत्यधिक है, क्योंकि यह भक्ति, ज्ञान और मोक्ष का मार्ग है। इसे सुनने से आध्यात्मिक विकास होता है, पापों का नाश होता है और जीवन की अशांति समाप्त होती है। यह न केवल जीवन को अर्थपूर्ण बनाती है, बल्कि आयु, आरोग्य और शांति भी प्रदान करती हैl गोस्वामी परिवार की ममता मई मां स्वर्गीय श्रीमती कुंती देवी गोस्वामी की वार्षिक श्राद्ध में चित्रकूट के कथा वाचक पंडित श्रीकृष्ण गोपाल शास्त्री जी की मुखार वृंद से चतुर्थ दिन भगवान कृष्ण जन्मोत्सव ,बाल लीला की झांकी का वर्णन देवव्यास जी के मुखारविंद से देखने सुनने देखने को मिला l l कथा के दौरान 3दिसंबर को छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार शिवानी वैष्णव के द्वारा अपनी सुमधुर कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी l प्रतिदिन कथा प्रारंभ होने का समय दोपहर 3बजे से शाम 7 बजे महाआरती से संपन्न हो रही हैं एवं रात्रि में कीर्तन भजन,जगराता कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ी लोककारों के द्वारा विशेष प्रस्तुतियों के साथ भक्तिमय वातावरण भगवत भजन हो रही है l इसमें मुख्य यजमान के रूप में कैलाश अन्नू गोस्वामी,ओम स्वाती गोस्वामी है ,इसके अलावा कथा का कार्यभार एवं देखरेख में आयोजक कर्ता शिवरतन गिरी गोस्वामी, रतन गिरी गोस्वामी, हीरा गिरी गोस्वामी, नीलमणि गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, नंदनी लक्ष्मण गोस्वामी, कल्पना राजेश्वर गोस्वामी सहित गोस्वामी परिवार का इस श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा धारा प्रवाह चल रही है l


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323