दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

*कलेक्टर ने किया ब्रेल लिपि कैलेण्डर का विमोचन*



बिलासपुर, 2 जनवरी 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में ब्रेल लिपि तैयार कैलेण्डर का विमोचन किया। यह कैलेण्डर ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए वर्ष 2026 का ब्रेल लिपि में तैयार किया गया है। जिसमें ब्रेल के साथ ही लो-विजन के दृष्टिबाधितों का ध्यान रखते हुये सभी शासकीय सामान्य अवकाश, एैच्छिक अवकाश को शामिल किया गया है। कैलेण्डर को ब्रेल प्रेस के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया हैं। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ब्रेल लिपि कैलेण्डर की प्रसन्नता करते हुये कहा कि सामान्य लागों के साथ ही दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल प्रेस, समाज कल्याण बिलासपुर का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दी। विमोचन के समय एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्री टीपी भावे, उपनियंत्रक श्रीमति बबीता कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, श्री उत्तमराव माथनकार, श्री दीक्षांत पटेल, श्री आर पी मण्डल, कु. पूर्णिमा पाण्डे, श्री संतोष देवांगन, श्री रमाशंकर शुक्ला, दुर्गेश धीवर, शालिनी त्रिपाठी, नीतू दीवान, वामसी कृष्णा मौजूद थे। 


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323