दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

ग्राम पंचायत लोहर्सी में छेरछेरा तिहार धूमधाम से मनाया गया



बिलासपुर-:पचपेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोहर्सी में छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोकपर्व छेरछेरा तिहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवक-युवतियां और बुजुर्गों तक सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

छेरछेरा तिहार के दौरान ग्रामीण घर-घर जाकर “छेरछेरा कोठी के धान ल हेरे-हेरे” का पारंपरिक नारा लगाते हुए दान मांगने की परंपरा का निर्वहन करते नजर आए। गांव के प्रत्येक घर से लोगों ने उत्साहपूर्वक धान, चावल एवं अन्य सामग्री देकर इस लोकपर्व को जीवंत बनाए रखा।

ग्रामीणों ने बताया कि छेरछेरा तिहार आपसी भाईचारे, सहयोग और समरसता का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से समाज में आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक एकता को मजबूती मिलती है।

पूरे गांव में पारंपरिक उल्लास का माहौल रहा और सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपरा को सहेजते हुए छेरछेरा तिहार को एक साथ मनाया।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323