दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

धार्मिक स्थल के सामने अवैध चिकन सेंटर पर कार्रवाई शून्य, पंचायत व केवट निषाद समाज के आवेदन बेअसर



बिलासपुर | मस्तूरी

ग्राम पंचायत जोंधरा के नया बाजार चौक में माँ बिलासा माता की मूर्ति एवं चबूतरा के ठीक सामने अवैध रूप से संचालित चिकन सेंटर को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। मामले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि ग्राम पंचायत द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने तथा केवट निषाद समाज द्वारा वर्ष 2024 में अनेक बार लिखित आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।



ग्रामीणों के अनुसार उक्त चिकन सेंटर सड़क के कोने पर अतिक्रमण कर संचालित किया जा रहा है, जिससे चौक पर आवागमन बाधित हो रहा है। यह मार्ग रायपुर–बिलासपुर एवं बलौदा बाजार को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहाँ भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। कई बार 3 से 4 हाईवा वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे किसी भी 2024समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

मामले में यह भी बताया गया है कि धार्मिक स्थल के सामने मांस की बिक्री होने से धार्मिक आस्था और परंपराओं को ठेस पहुँच रही है। 


इसके साथ ही चिकन सेंटर से फैलने वाली गंदगी, दुर्गंध और अव्यवस्था से आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

केवट निषाद समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2024 में ही इस अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर प्रशासन को कई बार आवेदन सौंपे, लेकिन आज तक न तो दुकान हटाई गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। 


वहीं पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि नोटिसों की खुली अवहेलना कर दुकान का संचालन किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, जनपद सदस्य, केवट निषाद समाज एवं समस्त ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित, यातायात सुरक्षा एवं धार्मिक स्थल की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उक्त अवैध चिकन सेंटर को तत्काल हटवाया जाए,


 ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अब सवाल यह है कि बार-बार की शिकायतों के बाद भी प्रशासन कब जागेगा, या फिर किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323