दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

महानदी पुलिया शिवरीनारायण–गिधौरी मार्ग की बदहाल सड़क से आक्रोश, लोगों ने किया चक्का जाम




शिवरीनारायण से गिधौरी जाने वाले महानदी पुलिया मार्ग की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी डामर और जलभराव के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की बदहाली से नाराज़ स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने आज मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323