दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग, 15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर चेताया चक्का जाम



जांजगीर–चांपा

ग्राम पंचायत देवरी से ग्राम पंचायत सरसहा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि देवरी–सरसहा मार्ग पूरी तरह टूट चुका है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 7 वर्षों से लगातार रेत से भरे हाइवा और ट्रैक्टर इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिससे सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। भारी वाहनों की आवाजाही से उठने वाली धूल और रेत से आसपास बसे गांवों के लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।


ग्रामीणों ने ज्ञापन में प्रशासन को अवगत कराया कि इस मार्ग का उपयोग देवरी, लोहर्सी, खोंसरी, तानोद, नवागांव, सिंघल द्वीप, बकरभाटा, पंडरिया , खरगहनी, कमरीद, भुंइगाव, खरखोद, शुक्लाभाठा, खैराडीह, चुरतेला, मुड़पार,सहित कई गांव के लोग करते हैं, जिससे हजारों लोगों का जीवन प्रभावित है।


ग्रामीणों ने कलेक्टर से 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं किया गया तो 10 दिसंबर 2025 को देवरी मोड़ मेन रोड, बिलासपुर में चक्का जाम किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323