दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने मिनीमाता के नाम पर विधानसभा भवन के नामकरण की मांग को दिया पूर्ण समर्थन




रायपुर, 25 नवंबर, 2025: सर्व 100गवां सतनामी समाज एवं गुरुद्वारा धर्म सभा संसद समिति द्वारा नवीन विधानसभा भवन का नामकरण छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद पूज्यनीय मिनीमाता जी के नाम पर किए जाने की मांग को लेकर आयोजित जनसभा एवं पदयात्रा को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मिनीमाता जी छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं और उनके नाम पर नामकरण राज्य के गौरव, महिला सशक्तिकरण एवं सतनामी समाज के प्रति ऐतिहासिक न्याय होगा। उन्होंने कहा कि यह मांग अब रुकने वाली नहीं है और सरकार से इसे तत्काल स्वीकार करने की अपील की।


पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री जितेंद्र बंजारे, श्री नवीन अग्रवाल एवं श्री गौरव सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी जनसभा में शिरकत कर इस मांग के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।



← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323