दिनांक लोड हो रहा है...
24 CG NEWS
सच की आवाज़, हर पल आपके साथ
24cgnews.in
BREAKING

खरीफ मौसम की शुरुआत होते ही कृषि विभाग द्वारा लगातार कृषि केंद्रों एवं अवैध खाद बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है





खरीफ मौसम की शुरुआत होते ही कृषि विभाग द्वारा लगातार कृषि केंद्रों एवं अवैध खाद बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है ।

इसी कड़ी में आज दिनांक 22.6.2026 को विकासखंड बिल्हा के ग्राम मदनपुर में मै राघवेंद्र देवांगन के खाद बिक्री दुकान की जांच की गई ।

उक्त जांच में पाया गया कि उनके द्वारा बिना पास मशीन एवं आईडी प्राप्त किए हुए ही कुछ जैविक खादों का भंडारण दुकान में किया गया था ,एवं रानी गांव स्थित एक गोदाम में 40 बोरा डीएपी 44 बोरा पोटाश एवं 7 बोरा एनपीके एवं 19 द्वारा बायो डी ए पी का भंडारण किया गया था।

उक्त गोदाम कोटा विकासखंड में आता है एवं लाइसेंस में जुड़ा हुआ ना होकर अवैध है। कार्रवाई स्वरूप गोदाम में रखे खाद को कोटा विकासखंड के निरीक्षक पी के अनंत द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई एवं दुकान में रखे खाद को विकासखंड बिल्हा के निरीक्षक आर एस गौतम के द्वारा तत्काल प्रभाव से बिक्री प्रतिबंध किया गया।

 दुकान में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत पाई गई कई खामियों के लिए नोटिस देते हुए एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु कहा गया अन्यथा लाइसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा की चेतावनी दी गई।

उक्त कार्यवाही के दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बलराम पैंकरा, एवं श्रीमती मनीषा कंवर भी उपस्थित रहे


← वापस होम पेज
लोड हो रहा है...
YouTube @24cgnews28 WhatsApp Website
विज्ञापन
300 × 250
यहाँ आपका विज्ञापन लगाया जा सकता है
🔴 ताजा / ब्रेकिंग
24 CG NEWS
छत्तीसगढ़ की ताजा
खबरों के लिए 24CGNEWS
से जुड़े रहें। संपर्क मो. नंबर-: 8720878483
About Us › Contact Us › Privacy Policy › Disclaimer ›
© 2026 24 CG NEWS - खबर छत्तीसगढ़ की | www.24cgnews.in
ईमेल: 24cgnewsindia@gmail.com | U.R.N.:- UDYAM-CG-0001323