Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता, फरार पशु तस्कर रायपुर से गिरफ्तार



🔹 कड़ी मशक्कत के बाद फरार आरोपी को दबिश देकर पकड़ा गया

रतनपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण –

नाम: इरफान कुरैशी

पिता का नाम: सुभान कुरैशी

उम्र: 31 वर्ष

निवासी: व्ही.व्ही. विहार, थाना मोआ, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.09.2025 को थाना रतनपुर में मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोरबा–बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से एक आयशर वाहन में बिना चारा-पानी के मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर उत्तर प्रदेश के कत्लखाने ले जाया जा रहा है।

सूचना पर तत्परता दिखाते हुए रतनपुर पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 17 नग मवेशी बरामद किए गए। इनमें 13 नग भैसा, 02 नग भैंस तथा 02 नग भैंसा मृत अवस्था में पाए गए। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत ₹5,95,000/- तथा प्रयुक्त आयशर वाहन क्रमांक CG 04 PT 8078 की कीमत लगभग ₹10,00,000/- आंकी गई है।

मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, प्रकरण में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर इंड-टू-इंड कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना मिली कि एक फरार आरोपी रायपुर स्थित अपने निवास पर मौजूद है। इस पर थाना रतनपुर पुलिस टीम रायपुर रवाना हुई और दबिश देकर आरोपी इरफान कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह एवं आरक्षक राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments